IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 137.67 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 15 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.39 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

xreporter news: 20 DEC 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 15,82,079 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 137.67 करोड़ (1,37,67,20,359के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,44,91,123 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,86,261
दूसरी खुराक 96,45,996
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,83,973
दूसरी खुराक 1,67,72,043
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 48,68,79,459
दूसरी खुराक 29,37,59,017
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,15,95,978
दूसरी खुराक 14,00,66,251
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,97,15,150
दूसरी खुराक 8,95,16,231
कुल   1,37,67,20,359

पिछले24 घंटों में 6,563 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,87,017 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.3% है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019YEV.jpg

केंद्रऔर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 53 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 6,563 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002J7L3.jpg

वर्तमान में 82,267 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.24 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NA6V.jpg देशभर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,77,055 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 66.51 करोड़ (66,51,12,580जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.60 प्रतिशत है जो पिछले 36 दिनों से लगातार 1से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.75 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 77 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 112 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QC4J.jpg

**

error: Content is protected !!