IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ अंतर्गत अध्यक्ष डॉ किरण गायकवाड़ के निर्देशन में समस्त कर्मचारी 16 और 17 जुलाई को हड़ताल पर है। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ किरण गायकवाड ने बताया वर्षों से लंबित मांगों को सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। इन मांगों में ग्रेड पे निर्धारण, चिकित्सा एवं अन्य अवकाश, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, कार्य मूल्यांकन CR व्यवस्था में पारदर्शिता, 02 वर्षों से लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा आदि शामिल है। इसे लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को हड़ताल में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा ताली थाली रैली का आयोजन कर सरकार को जगाने की कोशिश किया गया। 17 जुलाई को प्रदेश स्तर पर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। कर्मचारियों के हड़ताल पे जाने से टीकाकरण, कोविड, सिकलसेल, मधुमेह और बीपी जांच, ओपीडी सेवाएं, विभिन्न प्रकार के टेस्ट आयुष्मान कार्ड इत्यादि सेवाएं प्रभावित हो रही है।

You missed

error: Content is protected !!