IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

श्रमिकों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन टूल-डाउन हड़ताल समाप्त

पंडरिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन टूल-डाउन हड़ताल दिनांक 15 जुलाई 2025 को समाप्त हो गई। कारखाना प्रबंधन और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के बाद श्रमिकों ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है।

भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर कारखाना प्रबंधन को पूर्व में पत्र क्रमांक 2 दिनांक 07.05.2025 और पत्र क्रमांक 06 दिनांक 09.07.2025 के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। मांगों के पूरा न होने पर, भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक हित में दिनांक 12.07.2025 से अनिश्चितकालीन टूल-डाउन हड़ताल शुरू की थी।

प्रबंध संचालक और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनीः

* इंजीनियरिंग विभागः मेंटेनेंस कार्य में लगे श्रमिकों को छोड़कर, इंजीनियरिंग विभाग से 30 श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिए गये सूची अनुसार वापस लेने पर सहमति बनी।

* सिविल विभागः मेंटेनेंस कार्य में लगे श्रमिकों को छोड़कर, सिविल विभाग से 04 श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिये गये सूची अनुसार वापस लेने पर सहमति बनी।

* गन्ना विभागः मेंटेनेंस कार्य में लगे श्रमिकों को छोड़कर, गन्ना विभाग से 02 श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिये गये सूची अनुसार वापस लेने पर सहमति बनी।

* टाइम ऑफिसः मेंटेनेंस कार्य में लगे श्रमिक को छोड़कर, टाइम ऑफिस से 01 श्रमिक को भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिये गये सूची अनुसार वापस लेने पर सहमति बनी।

* मैन्युफैक्चरिंग विभागः मैन्युफैक्चरिंग विभाग में श्रमिकों की जब भी आवश्यकता होगी, भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों को सूची अनुसार वरिष्ठता (सिनियोरिटी) के आधार पर वापस लिया जाएगा।

* शेष श्रमिकः भारतीय मजदूर संघ द्वारा दी गई सूची के अनुसार शेष श्रमिकों को उनकी वापसी की तारीख के आधार पर 8 से 10 दिनों के भीतर काम पर वापस लेने पर सहमति बनी है।

इस समझौते के बाद, भारतीय मजदूर संघ ने अपनी टूल-डाउन हड़ताल समाप्त कर दी है, जिससे कारखाने का सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है।

You missed

error: Content is protected !!