IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 19 दिसंबर को संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO21) एवं क्षेत्ररक्षक (VFM21) भर्ती परीक्षा 27 परीक्षा केन्द्रों आयोजित परीक्षा संबंधित दिये जानकारी

राजनांदगांव।  समन्वय केन्द्र शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा  19 दिसंबर (रविवार) को दो पालियों में प्रथम पाली में सहायक ग्रेड-03 एवं डाटा एण्ट्री आपरेटर पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO21) पूर्वान्ह 9ः00 से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में क्षेत्ररक्षक भर्ती परीक्षा (VFM21) अपरान्ह 2ः00 से 5ः15 बजे तक आयोजित भर्ती परीक्षा हेतु दिनांक 18/12/2021 को 27 परीक्षा केन्द्रों की ब्रीफिंग समन्वयक/प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर के द्वारा लिया गया। प्रथम पाली में 16 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित होगी तथा द्वितीय पाली में 27 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। समन्वयक/प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर ने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थियों एवं वीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में मोबाईल फोन की पाबंदी होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (वोटर आई डी/ड्राईविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/ई-आधार कार्ड/पेन कार्ड/पासपोर्ट) लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को मास्क/फेस कव्हर के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र में समय से आधे घंटे पूर्व उपस्थित होगे। परीक्षा केन्द्रों में कोविड-19 के मानकों पालन अनिवार्यरुप से किया जाना है। ब्रीफिग में सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!