आजादी की 75 वीं वर्षगांठ ’’अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय में होंगे एकल गीत/समूह गीत/एकल नृत्य एवं समूह नृत्य का इतने तारीख को होगा आयोजन
- महाविद्यालयीन जिला स्तरीय प्रतियोगिता
राजनांदगांव। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ ’’अमृत महोत्सव’’ के तहत शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के आडिटोरियम में महाविद्यालयीन जिला स्तरीय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 29 दिसंबर 2021 को निबंध, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा 30 दिसंबर 2021 को एकल गीत/समूह गीत/एकल नृत्य एवं समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी महाविद्यालय अपने महाविद्यालयीन स्तर पर उक्त प्रतियोगिताएं आयोजित करके प्रत्येक विधा से चयनित एक प्रतिभागी एवं सामूहिक विधाओं में एक टीम (6 से 10 प्रतिभागी) का चयन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिग्विजय महाविद्यालय में भेजेंगे। विस्तृत जानकारी विद्यार्थी अपने महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते है। इस कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसकी बैठक प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर द्वारा ली गई एवं सभी समितियों से कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Sub editor

