IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरभुसी में संचालित गिट्टी खदान में एक चैन पुल्ली पोकलेन मशीन के पलटने से चालक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना के बाद अंबागढ़ चौकी पुलिस गर्म जांच करते हुए पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी है। जांच में किसी तरह गड़बड़ी पाई जाती है, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी अनुसार भुरभुसी में संचालित गिट्टी खदान किसी भाजपा नेता की है। वहां देर शाम को पोकलेन मशीन का चालक बलरामपुर जिले के ग्राम केसारी निवासी 22 वर्षीय लिखराज पिता रामरतन धु्रवे पोकलेन मशीन को खेत के किनारे से निकाल रहा था। इस बीच उसे खेत की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और पोकलेन मशीन खेत की ओर पलट गई। मशीन में दबने से चालक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ही शिवसेना के पदाधिकारियों ने वनांचल में नियम विपरीत व अवैध रूप से रेत, गिट्टी और मुरुम खदान संचालित होने के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा था। शिवसेना जिला प्रमुख कमल ने बताया कि वनांचल में नियम को ताक पर रखकर रेत, गिट्टी और मुरुम का काम किया जा रहा है। इस ओर खनिज विभाग के अफसरों का ध्यान नहीं है।

error: Content is protected !!