IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पिछले 24 घंटों में 5,784 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 88,993 है,563 दिनों में सबसे

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.68 प्रतिशत), बीते 30 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

xreporter news: 14 DEC 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 66,98,601 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 133.88 करोड़ (1,33,88,12,577के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,40,27,706 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,85,716
दूसरी खुराक 96,07,316
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,83,175
दूसरी खुराक 1,67,05,166
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 47,99,75,178
दूसरी खुराक 27,39,51,712
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 18,99,59,003
दूसरी खुराक 13,45,40,063
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,87,51,430
दूसरी खुराक 8,65,53,818
कुल   1,33,88,12,577

पिछले24 घंटों में 7,995 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,38,763 हो गई है।

,नतीजतन भारत में स्वस्थ होने की दर 98.37 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B14W.jpg

केंद्रऔर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 47 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 5,784 नए मरीज सामने आए हैं। 571 दिनों में सबसे कम मामले सामने आए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UOPT.jpg

वर्तमानमें 88,993 सक्रिय रोगी हैं,ये 563 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H53P.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,50,482 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.76 करोड़ (65,76,62,933जांच की गई हैं।

देशभर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.68 प्रतिशत है जो पिछले 30 दिनों से लगातार 1से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 71 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 106 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WNXY.jpg

 

error: Content is protected !!