IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए इतने जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

  • प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को

राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2021। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 जनवरी 2022 दोपहर 3 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था में कक्षा 6वीं में अनुसूचित जनजाति के 27 एवं अनुसूचित जाति के 4 कुल 31 सीटों के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन फार्म 20 रूपए शुल्क जमा कर संस्था से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार 19 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवेदन फार्म लेते एवं जमा करते समय तथा प्रवेश परीक्षा में मास्क, सेनेटाईजर और परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री लाना अनिवार्य है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!