IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कंदाड़ी में महाविद्यालय मोहला का 7 दिवसीय एनएसएस कैम्प आयोजित

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के बौद्धिक परिचर्चा में व्यक्तित्व विकास पर दिया गया व्याख्यान

राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2021। स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैम्प का आयोजन मोहला विकासखंड के ग्राम कंदाडी में किया गया। कैम्प के दूसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान आयोजित हुआ। स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कंदाडी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला  राजेंद्र कुमार देवांगन को आमंत्रित किया गया। व्याख्यान में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को हमेशा सकारात्मक सोचने, समय का सदुपयोग करने, सेवाभावी बनने, असफलता पर पुन: प्रयास करने इत्यादि की सीख दी गई। साथ ही छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। बौद्धिक परिचर्चा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री भागवत कुर्रे एवं अतिथि व्याख्याता श्री केएल नेताम व श् प्रमोद कुमार जुरेशिया, सीएसी श्री अजिताभ वर्मा, सरपंच झमन पुसारे एवं समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक हेमदास मंडावी ने किया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!