IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण 132.93 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 89 लाख से अधिक खुराक दी गई

अभी इस बीमारी से ठीक होने की दर 98.36% है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है

xreporter news: 12 DEC 2021 by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 89,56,784 वैक्सीन खुराक दिए जाने के साथ ही भारत में कोविड -19 टीकाकरण आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 132.93 करोड़ (1,32,93,84,230) से अधिक हो गया है। यह 1,38,52,959 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के संचयी आंकड़ों के विवरण इस प्रकार हैं:

एचसीडब्ल्यू

 

पहली खुराक 1,03,85,601
दूसरी खुराक 95,98,690
एफएलडब्ल्यू

 

पहली खुराक 1,83,82,963
दूसरी खुराक 1,66,89,050
आयु समूह 18-44 वर्ष

 

पहली खुराक 47,78,63,375
दूसरी खुराक 26,94,08,769
आयु समूह 45-59 वर्ष

 

पहली खुराक 18,94,30,622
दूसरी खुराक 13,32,79,520
60 साल से ऊपर पहली खुराक 11,84,52,114
दूसरी खुराक 8,58,93,526
कुल 1,32,93,84,230

 पिछले24 घंटों में 8,464 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,22,795 हो गई है।

नतीजतन,भारत में इस बीमारी से ठीक होने की दर 98.36 फीसदी है,जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से रोजाना 15,000 से कम नए मामलों के सामने आने की प्रवृत्ति जारी हैं जो पिछले 45 दिनों से दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटे में 7,774 नए मामले सामने आए।

अभी भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले 92,281 हैं जो 560 दिनों में सबसे कम है। बीमारी के सक्रिय मामले देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 0.27% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,89,459 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक कुल 65.58 करोड़ (65,58,16,759) परीक्षण किए हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाये जाने के साथ ही साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.70% है जो पिछले 28 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.65% दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 69 दिनों से 2% से नीचे और लगातार 104 दिनों से यह 3% से नीचे बनी हुई है।

****

error: Content is protected !!