IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अंतर महाविद्यालयीन चयन हाॅकी (महिला) प्रतियोगिता… सामान्य व्यक्ति की तुलना में खिलाडियों का व्यक्तित्व प्रखर होता है : डाॅ. टांडेकर

  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की हाकी (महिला) टीम गठन हेतु प्रतियोगिता

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम राजनांदगांव में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की हाॅकी (महिला) टीम गठन हेतु अंतर महाविद्यालयीन चयन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा किया गया, जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय के खिलाडियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डाॅ.के.एल. टांडेकर प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव ने कहा कि सामान्य व्यक्ति की तुलना में खिलाडियों का व्यक्तित्व प्रखर होता है उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन अनुराज श्रीवास्तव, किशोर धीवर, तरुण यादव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर  तामेश्वर बंजारे (जीम टेनर), श्री अजय लोहार (वेट लिफ्टिंग कोच),  रामू पाटिल उपस्थित थे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डाॅ.एच.एस. भाटिया, डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, डाॅ. डी.पी. कुर्रे, महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने चयनित खिलाडियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी हमें आयोजक महाविद्यालय के क्रीडाअधिकारी अरुण चैधरी द्वारा दी गई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!