IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा क्रय

  • अब तक 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से किया गया धान क्रय
  • अब तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से की गई 1 लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कार्य जारी है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिकता के आधार पर छोटे किसानों को टोकन जारी कर धान पहले खरीदा जा रहा है। 9 दिसम्बर 2021 तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से 1 लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के कुल 37 हजार 301 किसानों में से 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से धान क्रय किया गया है तथा मात्र 5 हजार 303 बड़े कृषकों का धान क्रय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शीघ्रता से किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मिलर्स से अनुबंध कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है एवं पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!