Rajnandgaon. समीपस्थ ग्राम दर्रा में धान खरही एवं पैरावट में बुधवार दोपहर 1 बजे आगजनी हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसान भगवती साहू के 10 एकड़ का धान का पैरावट जलकर खाक हो गई। इसकी अनुमानित नुकसान 70 हजार रुपए बताया गया है। वहीं लेखपाल जोशी के डेढ़ एकड़ की धान खरही में आग लग गई, जिसमें उक्त किसान को लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी घुमका थाना में दे दी गई है। ग्रामीणों के सहयोग एवं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। समय पर जानकारी नहीं मिलती, तो पास में लगे अन्य किसानों के घर, पैरावट एवं धान खरही को भी नुकसान पहुंच सकता था। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य चलता रहा। इस आगजनी में पीडि़त किसानों ने नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।
———-


