IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव. तीन दिन पुराना भोजन खाने से एक बालिका की मौत होने का मामला सामने आया है। वही कई लोग बीमार हो गए है। जानकारी अनुसार फुड प्वाइजनिंग के शिकार घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम रीवागहन निवासी 11 वर्षीय बच्ची नरगिस बेगम पिता गुलबहार शेख की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई है। इसके अलावा फुड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। घुमका पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में परिजनों द्वारा कहीं से बिरयानी लाकर खाने के बाद मंगलवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ी, उसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को दावत का कार्यक्रम था, यहां बचे भोजन को खाने के बाद मुस्लिम परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ी है।
————

error: Content is protected !!