IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पिछले 24 घंटों में 8,439 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 93,733 है, 555 दिनों में सबसे कम मामले

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.76 प्रतिशत), बीते 24 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

xreporter news: 08 DEC 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 73,62,000 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 129.54 करोड़ (1,29,54,19,975के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,35,05,139 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,84,977
दूसरी खुराक 95,63,730
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,81,800
दूसरी खुराक 1,66,23,661
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 47,10,59,550
दूसरी खुराक 25,23,53,394
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 18,77,74,682
दूसरी खुराक 12,84,68,102
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,74,85,990
दूसरी खुराक 8,33,24,089
कुल   1,29,54,19,975

पिछले24 घंटों में 9,525 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,40,89,137 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36% है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZRPL.jpg

केंद्रऔर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 41 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,439 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CA75.jpg

वर्तमान में 93,733 सक्रिय रोगी हैं। यह 555 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.27 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UMWO.jpg देशभर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,13,130 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.06 करोड़ (65,06,60,144जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 24 दिनों से लगातार 1से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.70 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 65 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 100 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CAN9.jpg

error: Content is protected !!