IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 127.93 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 24 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है

xreporter news: 06 DEC 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 24,55,911 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 127.93 करोड़ (1,27,93,09,669) के पार पहुंच गया। इसे 1,30,65,773 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,84,617
दूसरी खुराक 95,48,009
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,81,233
दूसरी खुराक 1,65,92,175
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 46,75,22,029
दूसरी खुराक 24,44,87,121
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 18,69,15,771
दूसरी खुराक 12,62,94,812
 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 11,69,97,622
दूसरी खुराक 8,21,86,280
योग 1,27,93,09,669

पिछले24 घंटों में 8,834 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,69,608 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OAVL.jpg

लगातार 162 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 8,306 नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JIIY.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 98,416 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HMTY.jpg देशमें जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 8,86,263 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 64.82 करोड़ से अधिक (64,82,59,067) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.78 प्रतिशत है, जो पिछले 22 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.94 प्रतिशत दर्ज की गई है वह भी पिछले 63 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 98 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00552VO.jpg

error: Content is protected !!