IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। गौरीनगर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरब्रिज की मांग लंबे अर्से से की जा रही है। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। इस मांग को लेकर वार्ड के लोगों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। मंगलवार को वार्डवासियों ने पार्षद समद खान की अगुवाई में रेलवे जोन प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द ही अंडरब्रिज निर्माण की कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर वार्डवासियों ने भूख हड़ताल और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।
वार्डवासियों ने ज्ञापन में कहा कि गौरीनगर अंडरब्रिज निर्माण के लिए विगत कई वर्षो से गौरीनगर व स्टेशन पारा के निवासी मांग कर रहे है। किन्तु आज पर्यन्त तक इस संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा कोई समुचित समाधान नहीं निकाला गया है। रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण गौरीनगर व स्टेशन पारा के निवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार क्रासिंग बंद होने से कारण गर्भवतियों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो जाती है। आपातकालीन चिकित्सा हेतु अस्पताल जाते समय क्रासिंग बंद होने के कारण कई मरीजों की मृत्यु हो गई है। छात्र – छात्राओं को परीक्षा के समय व और भी आवाजाही के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रेने निकल जाने के बाद भी लंबे समय तक गेट बंद होने से शाररीक व मानसिक पीड़ा सहना पड़ रहा है। पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन सेतू निगम व स्थानीय प्रशासन नगर पालिक निगम राजनांदगांव से स्वीकृति व अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हो चुकी है। इसके बाद भी अंडरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ। अतः इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हम सभी नागरिकगण रेलवे प्रशासन से मांग करते है कि शीघ्र ही अंडरब्रिज निर्माण कराया जाए। अन्यथा गौरीनगर व स्टेशन पारा के नागरिकगण रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि , मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल व रेल रोको आंदोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

You missed

error: Content is protected !!