IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 / 11 / 21 को प्रार्थिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि , दिनांक 12/11/21 को इसकी नाबालिक बेटी सुबह 11:00 बजे घर से कही चली गयी है । प्रार्थिया को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 677/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी । आला अधिकारियों के द्वारा दिये गये दिशानिर्देशों का पालन करते हुये एंव प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना स्तर पर टीम गठित कर दुर्ग , भिलाई , राजनांदगांव एंव सरहदी राज्य म.प्र . महाराष्ट्र नागपुर में निरंतर पता तलाश की जा रही थी । नाबालिग बच्ची की पता तलाश दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग बच्ची को ग्राम कनेरी थाना बाघनदी निवासी आरोपी अखिल उर्फ मुरारी मंडावी के द्वारा हैदराबाद अमिनपुर तेलंगाना में ले जाकर रखा है । कि सूचना तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवचंद्रा के नेतृत्व में हैदराबाद अमिनपुर तेलंगाना टीम तत्काल रवाना कर नाबालिग बच्ची को आरोपी अखिल उर्फ मुरारी मंडावी के कब्जे से बरामद किया जाकर पूछताछ किया गया । पूछताछ पर पीड़िता द्वारा आरोपी अखिल उर्फ मुरारी मंडावी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी है । आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 366,376 ( 2 ) ( ढ ) भादवि 46 पाक्सो एक्ट का पाये जाने से दिनांक 03/12/2021 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना डोंगरगढ़ से सउनि तुलाराम बांक , म.प्र . आर . 504 ए . पी . शीला . आर . 985 चन्द्रप्रताप सिह , आर .1074 चितेश गात्रे थाना डोंगरगढ़ की भूमिका सराहनीय रही ।

You missed

error: Content is protected !!