IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ससुर निकला बहू का हत्यारा, बहू का हत्या कर पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया था आरोपी

कवर्धा। दिनांक-26/11/2021 को थाना पांडातराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अंधियारी खुर्द में एक महिला का सौ नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर तत्काल थाना पांडातराई प्रभारी के द्वारा थाने से टीम रवाना किया गया। जिस पर टीम को मामला हत्या का प्रतीत होने से परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी.एम. के लिए रवाना किया गया तथा विवेचना दौरान पी.एम. रिपोर्ट में सस्पेक्टेड मर्ग होना पाया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडातराई सुशील मलिक के द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान विवेचना के संदेह के आधार पर मृतिका के ससुर से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर सौ को नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका कर पुलिस एवं ग्राम वासियों को गुमराह करने का प्रयत्न किया गया। आरोपी दशरथ चंद्रवंशी पिता स्वर्गीय कौदा चंद्रवंशी, उम्र 75 वर्ष साकिन अंधियारी खुर्द थाना पांडातराई जिला कबीरधाम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा- 302, 201, I. P. C. के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सलाखों के भीतर पहुंचाया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना पांडातराई प्रभारी निरीक्षक सुशील मलिक एवं थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका देशलहरे, आरक्षक राजेंद्र चंद्रवंशी, रामदास चंद्रवंशी, विकास श्रीवास्तव एवं थाना पांडातराई पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!