IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow


कवर्धा। नगर के कचहरी पारा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के शाला समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद वर्षा रानी ठाकुर व सदस्य खुमान शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कन्या उच्चत्तर विद्यालय की छात्रों ने बारी बारी समिति के अध्यक्ष के समक्ष शपथ ग्रहण किया। वही बच्चों को सम्बोधित करते हुए वर्षा रानी ठाकुर ने कहा कि जिन्हें क्लास में कैप्टन बनाया है। उन्हें सभी बच्चों की जिम्मेदारी है। वे इसका निर्वहन करे। उन्हें लीडर शिप करने का मौका मिला है। जीवन की यह पहली सीढ़ी है। जिसके बल पर आगे बढ़ा जा सकता है। वही गत दिवस विद्यायल के छात्र राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर विद्यालय व शहर का नाम रौशन किया ऐसे छात्रों को वर्षा रानी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्य प्रमोद शुक्ला सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!