IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – बागनदी थाना क्षेत्र के तेलिनबांधा मारपीट करने का घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पीड़ित यश कुमार गंधर्व पिता अशोक कुमार गंधर्व उम्र 19 वर्ष ने बागनदी थाना में शिकायत किया है जिसमें बताया गया है कि मैं 11 वीं कक्षा में अध्ययन करता हूं। अपने रिश्ते के दादा एवं एक दोस्त के साथ धान मिजाइ का कार्य करने बाद तालाब में नहाने पहुंचे थे जहां पर दुसरी ओर तालाब पचरी में धुम्रपान करते बैठे रामशिव कंवर, भागचंद कंवर और सुमन यादव तीनों हमारे पास आकर यहां क्यों नहा रहें हों कहकर गाली गलौज किया जब हमने मना किया तो आवेश में आकर डंडा और मुक्का से मारने लगे जिससे खेमराज कंवर धरमपाल कुंजाम को चोट लगी है। जिसकी शिकायत के बाद सुमन यादव ,रामशिव कंवर और भागचंद कंवर तेलिनबांधा निवासी के खिलाफ धारा 294,323,34, और 506 के तहत बागनदी थाना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बागनदी थाना प्रभारी केसरी चन्द ने बताया कि मारपीट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!