IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

किसानों को धान बेचने में कोई समस्या ना हो किया निरीक्षण

  • प्रथम दिवस से किसान बारदाना से होगी धान खरीदी
  • कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
  • धान उपार्जन केन्द्र अंजोरा, सोमनी और बघेरा का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 27 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 1 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र अंजोरा, सोमनी और बघेरा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, डे्रनेज, आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट का सत्यापन सहित अन्य व्यवस्था पूरी रखें। जिससे धान खरीदी दिवस में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। पहले दिन से ही किसानों के बारदाने में धान की खरीदी की जाए। धान उठाव के लिए वाहन के आने-जाने के लिए रास्ता सुव्यवस्थित हो। उन्होंने केन्द्रों में प्रतिदिन खरीदी करने वाले धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद सीईओ  एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!