IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में धान खरीदी की तैयारी जोरों पर

  • नवीन धान खरीदी केन्द्रों में सुविधाएं तथा आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए
  • धान खरीदी के लिए कांटा-बांट, आद्र्रता मापी यंत्र, पॉलिथिन कव्हर, धान की सुरक्षा के लिए डे्रनेज व्यवस्था की होनी चाहिए समुचित व्यवस्था

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी की तैयारी जोरों पर है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। विशेषकर नवीन धान खरीदी केन्द्रों में सुविधाएं तथा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसानों के पास ऋण पुस्तिका उपलब्ध हो। यदि किसी कारण से ऋण पुस्तिका बैंक में रखी हो तो डुप्लिकेट ऋण पुस्तिका उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों से प्रथम दिन से ही बारदाने में धान खरीदी की जाएगी। स्टेकिंग करने, धान खरीदी के लिए कांटा-बांट, आद्र्रता मापी यंत्र, पॉलिथिन कव्हर, धान की सुरक्षा के लिए डे्रनेज व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्र में ही कम्प्यूटर स्थापित होना चाहिए, ताकि किसानों को भुगतान प्रमाण पत्र मिल सके। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती चेक पोस्ट में कड़ाई बरते तथा कोचियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!