IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

माधुरी मुन्ना जंघेल राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से हुई सम्मानित

  • कलेक्टर ने श्रीमती माधुरी को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • हर घर में दूध की नदियां बहे और हर बच्चे को दूध
    मिले – श्रीमती माधुरी
  • कहा – किस्मत वालों को मिलता है गौ माता की सेवा का फल

राजनांदगांव। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय पशुपालन और मछली पालन मंत्री संजीव बालियान ने छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की माधुरी मुन्ना जंघेल को आनंद गुजरात में राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने माधुरी मुन्ना जंघेल को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अपनी इस उपलब्धि से माधुरी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
गौरतलब है कि भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। माधुरी मुन्ना जंघेल को भारतीय नस्ल की उन्नत डेयरी फार्मिंग की श्रेणी में यह अवार्ड दिया गया है। वे तृतीय स्थान पर चयनित हुई और उन्हें 3 लाख रूपए की राशि सम्मान के रूप में प्राप्त हुई है। डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से 1 लाख रूपए की अनुदान राशि मिली। नाबार्ड के डेयरी योजना से उन्होंने दो गाय तथा डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्नत नस्ल की 2 गाय मिली। एक गृहणी होने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास से सफल महिला उद्यमी के रूप में एक विशेष पहचान बनाई। माधुरी मुन्ना जंघेल ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि आज यह पुरस्कार प्राप्त कर बहुत खुशी हुई है। हमारे घर में बहुत गरीबी थी जो डेयरी व्यवसाय से दूर हुई। मैंने इससे न केवल अपने लिए 3 लाख रूपए का मकान बनवा लिया है बल्कि एक एकड़ जमीन भी खरीद ली है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 70 से 80 लीटर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव संडी एक छोटा सा आनंद बन गया है। मेरी यह दिली इच्छा है कि संडी के हर घर में दुग्ध उत्पादन हो और सबकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। हर घर में दूध की नदियां बहे और हर बच्चे को दूध मिले। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा का फल किस्मत वालों को मिलता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग, मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव तथा डॉ. विजय के प्रयासों से यह सफलता मिली है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!