IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शैक्षिक-उर्वर वातावरण तैयार करने जैसे उद्देश्य को लेकर चिचोला स्कूल में शिक्षक पालक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया

राजनांदगांव/चिचोला। विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं जन प्रतिनिधियों के बीच एक मधुर और शैक्षिक-उर्वर वातावरण तैयार करना जिसका सीधा लाभ आनेवाले दिनों में विद्यार्थियों एवं समाज को मिले इस उद्देश्य से शा.उ.मा.शाला चिचोला में शिक्षक-पालक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एकनाथ सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि शाला के एस.एम.डी. के अध्यक्ष महेंद्र पाल, विशिष्ठ अतिथि  चंद्रशेखर सिंह जादौन, नूतन साहू, अमित अग्रवाल ने मिलकर माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप-धूप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शाला परिवार की ओर से अतिथियों एवं पालकों को माल्यर्पण कर उनका स्वागत वंदन किया गया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा-पैरी के धार को गाकर अतिथियों का मन मोह लिया। शाला के प्राचार्य एस.आर.कोचे ने अपने उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया एवं विस्तृत रूप से शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। तत्पश्चात शिक्षकगण विभीषण शाह, मारियामा वर्गीस, मोतीलाल देवांगन, के.पी.साहू ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी तारतम्य में पालकों ने बारी बारी से अपने विचार रखकर शिक्षक-पालक को कड़ी को और मजबूत बनाने के प्रयास किए गए अतिथियों की ओर से एकनाथ सिन्हा, महेंद्र पाल , चन्द्रशेखर सिंह जादौन ने भी अपने विचार जन समुदाय के बीच रखे अतिथियों एवं पालकों ने विद्यार्थीओं के द्वारा बनाये गए शैक्षिक मॉडल्स का निरीक्षण किया साथ ही उन्हें बधाई दिया गया । चिचोला शासकीय उच्च माध्यमिक शाला का शिक्षक-पालक सम्मेलन कार्यक्रम सफल रहा।

You missed

error: Content is protected !!