IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के हितों से संबंधित मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगो को पूर्ण करें। ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

  • जिला भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

राजनांदगांव/छुरिया । जिला भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के हितों से संबंधित राज्य शासन को निर्देशित करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए इन 5 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण करने को कहा। जिसमें प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें।, राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करें।, राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी, किन्तु बीते 3 वर्षों में MSP दर में करीब ₹ 300 कि वृद्धि हुई है। अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से ₹2500 में ₹300 जोड़कर ₹2800 रुपए के दर से भुगतान करें।, राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें।, राज्य शासन ने बीते वर्ष किसानों से बारदाने लिए थे, जिसका भुगतान अभी भी शेष है। अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए।
मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगो को पूर्ण करें। ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल राजपूत जी, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भरत वर्मा, जिला किसान मोर्चा भाजपा अध्यक्ष हिरेन्द साहू, जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहूजिला भाजपा शोसल मीडिया प्रभारी कमल सोनी, तुलेश साहू, बलदेव यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!