IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष

  • सभी समाज के लोगों को मिलजुल कर रहने की आवश्यकता : विधायक साहू

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

राजनांदगांव/छुरिया। परिक्षेत्रिय साहू संघ गैदाटोला के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक छन्नी चंदू साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगाँव अध्यक्ष गीता घासी साहू ने किया। कार्यक्रम की शुभारंभ माता कर्मा की पुजा आराधना कर किया गया। स्वागत भाषण नवनियुक्त अध्यक्ष भारत लाल साहू ने किया। तहसील साहू संघ छुरिया के अध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया तथा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

विधायक ने कहा कि सभी सामाज एक बराबर है सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। समाज से ही हमको सब कुछ सीखने को मिलता है। परिक्षेत्रिय साहू संघ गैदाटोला के भवन विस्तार के लिए दस लाख रुपये की घोषणा किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता गीता घासी साहू ने कहा हमे समाज के द्वारा ही गाँव और देश का विकास संभव है समाज एक परिवार की तरह है जो सदा सही मार्ग दिखाता है उन्होंने परिक्षेत्रिय साहू संघ गैदाटोला के पचास हजार रुपये देने की घोषणा किया। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ छुरिया के सभी संरक्षक गण नेहरू लाल साहू, जोधीराम साहू, मिलाप दास साहू, दयालु राम साहू, लीला राम साहू तहसील साहू संघ छुरिया अध्यक्ष गिरधारी राम साहू पूर्व अध्यक्ष चन्द्र कुमार साहू सभी परिक्षेत्रिय के पदाधिकारी गण चुरामन साहू, शिशु पाल साहू, एनदास साहू मोर संग चलव नवयुवक समिति के सदस्य जयसिगटोला एवं मोर संगी जहुरिया आलीवारा के सभी सदस्य भाईयों ने पुरे कार्यक्रम में सहयोग किया। रंगारग सास्कृतिक कार्यक्रम को सभी ने सराहा। आभार व्यक्त चन्द्रकांत साहू ने किया यह जानकारी वीरेन्द्र साहू खपराभाट ने दिया ।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!