IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अवैध धान परिवहन करते ट्रक और 770 बोरा धान जप्त

राजनांदगांव 22 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा 21 नवम्बर को रात्रि 9.20 बजे अंतराज्यीय जांच अंबागढ़ चौकी कल्लुबंजारी में 1 ट्रक धान पकड़ा गया। ट्रक महाराष्ट्र के ग्राम कुडखेड़ा से सोमनी की एक राइस मिल जा रहा था, जिसे जांच चौकी में रोक कर जानकारी मांगी गई। ट्रक में 770 बोरा धान पाया गया। ट्रक ड्राइवर द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके में पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय प्रेषित किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!