IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – गैंदाटोला आदिम जाति सहकारी समिति में भाजपा मण्डल छुरिया द्वारा सदबुद्धि यज्ञ किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीति को लेकर यह यज्ञ किया गया। आज पर्यन्त तक सोसायटी में ताला लगा हुआ है, खरीदी का कोई सिस्टम नहीं हैं, बारदाना की कमी से प्रत्येक सोसायटी प्रभारी परेशान है, धान बोनस की राशि एकमुश्त नहीँ दी गई, किसान हित की इन सभी विषयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेतागण की उपस्थिति में सतबुद्धि यज्ञ किया गया। समय पर धान खरीदी हो, किसानो को पर्याप्त बारदाना मिले, पेट्रोल डीजल में राज्य सरकार की ओर से वेट टेक्स और कम किया जावे, जिसके लिए यह यज्ञ किया गया। इस मौके पर चंद्रिका डड़सेना प्रभारी जिला किसान मोर्चा, एम.डी.ठाकुर उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा, हिरेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, ललिता कंवर सदस्य जिला पंचायत, मिथलेश दुबे वरिष्ठ नेता, सुरेन्दर सिंह भाटिया सांसद प्रतिनिधि, हिरेन्द्र साहू मंत्री जिला किसान मोर्चा, मनभावन उइके प्रवक्ता जिला किसान मोर्चा, अजय पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य, हनीफ कुरैशी, मयाराम साहू, मनीष जैन, मनीष त्रिपाठी, रामसुरत साहू, अशोक मालेकर, सुकृत साहू, अशोक मरकाम, कामता साहू, दिलीप साहू, सोनु कसेर, रामेश्वर तिवारी, जगनारायण तिवारी, परसराम साहू, खिलावन चंद्रवंशी, देवसीराम साहू, अदलु ठाकुर, अमर सिंह कंवर, प्रदीप वर्मा, ओमराज कंवर, कमल साहू, सुमरन साहू, दिनेश साहू, राजाराम, ओमकार चंद्रवंशी ललित ठाकुर, रमोतिन बाई चंद्रवंशी, ललिता चंद्रवंशी, किरण साहू, फिरंग बाई साहू उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!