छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – ग्राम जैतगुंडरा में बाराती गाड़ी टाटा एस पिकअप पलटी हो गई है। मिली जानकारी अनुसार जोब पुलिस चौकी क्षेत्र के जैतगुंडरा से महाराष्ट्र बराती लेकर जा रही टाटा एस पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एम क्यु 3218 जोब सड़क में गाड़ी चढ़ाते समय अचानक पलटी हो गई। इस घटना में 10 बाराती घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घायलो को उपचार के लिए सीएससी छुरिया में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप घायल पांच लोगों को जिला चिकित्सालय में रिफर किया गया है।
