IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – विकासखंड के गैंदाटोला समीपस्थ ग्राम मातेखेड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका कोचिंग कैम्प का शुभारंभ हुआ है। जिसमें सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता ऊना हिमांचल प्रदेश में 27 नवम्बर 2021से 01 दिसम्बर 2021 तक होने वाली है। जिसमें छत्तीसगढ़ की खिलाडी़ भी सम्मिलित होने जा रहे है। छत्तीसगढ़ स्तरीय खो खो सलेक्शन ट्रायल छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों के बालक-बालिका एवं कोच,मैनेजर क़रीब लगभग 250 लोग सम्मिलित हुए। जिसमे चयनकर्ताओं द्वारा 25-25 बालक-बालिका कोचिंग कैम्प के लिए चयनित किया गया।कैम्प के लिए सभी चयनित खिलाड़ियों खो-खो कोचिंग कैम्प सांसद गोद ग्राम मातेखेड़ा में आयोजित किया गया है। नेशनल सब जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता हेतु कोचिंग कैम्प में छत्तीसगढ़ के 50 बालक-बालिका एवं साथ ही राजनांदगांव के खिलाड़ि कैम्प में भाग लिया। कोचिंग कैम्प सुबह 6:00बजे से 8:30बजे तक व शाम 5:00बजे से 7:30 बजे तक प्रतिदिन सभी खिलाड़ियों द्वारा खो खो खेल का बारीकी तकनीकी की जानकारी लेकर अभ्यास कर रहे है। जिसका श्रेय भारत लाल कोटेलकर को जाता है जो पढ़ाई और खेल को बड़ी ही लगन से करा रहे हैं। यहां तक ग्राम के खिलाड़ियों को अपनी राशि से 30 हजार में मैट का जूता खरीदा है और शाम सुबह अपने घर से 12 km दूरी तय करके बच्चो को खेल खेला कर फिर वापस स्कूल आते है । जहां खिलाडी बहुत खूब एन्जॉय के साथ कोचिंग कैम्प का लाभ उठा रहे है।खो खो कोचिंग कैम्प के मुख्य प्रशिक्षक भुनेश्वर साहू भिलाई दुर्ग,तरुण शुक्ला राजनांदगांव,बजरंग बारीक,उत्तम बरसागड़े राजनांदगांव,सहयोगी भारत लाल कोटेलकर, रामदास साहू,कन्हिया साहू, हरिराम साहू,विक्रांत शुक्ला,समीर शुक्ला, सचिन डोंगरे सयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के सभी प्रशिक्षको के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर खो खो खेल के लिए तैयार कर रहे है निश्चित ही हमारे राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होगा। सब जूनियर बालक-बालिका खो खो कोचिंग कैंप में सभी खिलाड़ियों के लिए आवास,मैदान,भोजन एवं चाय-नास्ता की सम्पूर्ण व्यवस्था समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहे है।ग्राम मातेखेड़ा सांसद गोद ग्राम में 23 नवम्बर दिन मंगलवार को कोचिंग कैम्प के समापन कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय शामिल होंगे ग्रामवासियों द्वारा बताया गया। सब जूनियर बालक बालिका कोचिंग कैम्प में सम्पूर्ण सहयोग समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है उक्त जानकारी भारत लाल कोटेलकर ने दी।

You missed

error: Content is protected !!