IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी बटालियन में 10वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस जवानों ने लिया भाग

  • ‘‘फसट नेशनल ओपन वेटरन गेम‘‘ 10 किलो मिटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया

राजनांदगांव। ग्रेटर नोएडा स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 39वीं बटालियन में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा पांच दिवसीय 10वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

पुलिस तीरंदांजी प्रतियोगिता हेतु ईकाई में पदस्थ पुलिस जवानों कों तीरंदाजी खेलो में प्राथमिकता देकर खिलाड़ी तैयार कर जिला राजनांदगांव के आरक्षक क्रमांक 354 अमित सोनी, आरक्षक क्रमांक 1681 रमलेश मंडावी, महिला आरक्षक 289 अफसाना खान का पहली बार छ.ग. राज्य के तीरंदाजी पुलिस टीम में राजनांदगांव पुलिस जवानों का चयन हुआ।

10 वीं आल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में छ.ग. पुलिस बल का प्रतिनिधित्व कर विभिन्न इवेंट (इंडियन, रिकर्व कम्पाउण्ड) में हिस्सा लिया जहां सम्मान जनक स्कोर कर छ.ग. राज्य की नई पहचान दिलाई। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्य के पुलिस बल व अद्धसैनिक बलों द्वारा हिस्सा लिया गया।

‘‘फसट नेशनल ओपन वेटरन गेम‘‘ नासिक में 10 किलो मिटर दौड़ में आरक्षक क्रमांक 1577 अशोक वर्मा द्वारा द्वितीय स्थान रजक पदक प्राप्त कर जिला राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!