IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दस्तावेजी साक्ष्य के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को की लिखित शिकायत
राजनांदगांव। शिक्षा विभाग में विगत 18 महीनों से एक के बाद एक मामले उजागर हो रहे है, खरीदी, भर्ती और नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की खबरों से विभाग सुर्खियों में है। अनुकंपा नियुक्तियों में विभाग चारों तरफ से घिरता नजर आ रहा है, क्योंकि सबसे ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति को लेकर शिकायतें हो रही है। दुर्गेश देवांगन, शत्रुघन कुंभकार और घनिष्ठा साहू को लेकर अभी मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक और मामले में फिर शिकायत हो गया।
स्व. नमेश्वर लाल रामटेके जो कि उ.व.शि. शा.प्राथ. शाला जामड़ी विकासखंड मोहला, जिला राजनांदगांव में पदस्थ थे, जिनकी मृत्यु दिनांक 13.05.2021 को हो गया था और उनके पुत्र छोटू लाल रामटेके को उनके स्थान में अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना था, लेकिन डीईओ द्वारा जारी नोटशीट की कंडिका 11 में नामिनेशन-परिवार सदस्य सूची में नवीन कुमार चुरेन्द्र का नाम अंकित होना बताया गया है, तो नोटशीट की कंडिका 12 यह उल्लेखित है स्व. नमेश्वर लाल रामटेके के स्थान पर नवीन कुमार चुरेन्द्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने शपथ प्रस्तुत किया है।
इतना ही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटशीट की कंडिका 13 में इस प्रकरण में नवीन कुमार चुरेन्द्र द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर परिवार के अन्य सदस्यों का भरण पोषण करने का शपथ प्रस्तुत किया गया है, जबकि नवीन कुमार चुरेन्द्र का स्व. नमेश्वर लाल रामटेके से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि नवीन कुमार चुरेन्द्र स्व. ज्ञानसिंह चुरेन्द्र के पुत्र है।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दस्तावेजी साक्ष्य के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत कर दोषी पर निलंबन की कार्यवाही करने की मांग किया गया है।
—————-

You missed

error: Content is protected !!