IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 112.34 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 30.20 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.26 प्रतिशत है

xreporter news: 15 NOV 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 30,20,119 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 112.34 करोड़ (1,12,34,30,478) के पार पहुंच गया। इसे 1,15,01,243 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,80,497
दूसरी खुराक 93,34,144
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,74,094
दूसरी खुराक 1,61,78,125
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 43,26,35,344
दूसरी खुराक 17,04,47,156
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,83,12,929
दूसरी खुराक 10,49,30,515
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,17,34,885
दूसरी खुराक 7,11,02,789
योग 1,12,34,30,478

पिछले24 घंटों में 11,926 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,49,785 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.26 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TNCK.jpg

लगातार 141 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 10,229 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H3V1.jpg

इससमय सक्रिय मामले 1,34,096 है, जो 523 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003SK54.jpg देशमें जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 9,15,198 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 62.46 करोड़ से अधिक (62,46,66,542) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.99 प्रतिशत है, जो पिछले 52 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 42 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 77 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZDD4.jpg

****

error: Content is protected !!