IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राज्योत्सव में जैविक कृषि उत्पादों का किया गया प्रदर्शन

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2021। जिले में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग श्री अरूण वोरा के द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया एवं आरूग जैविक कीटरोधक नीमास्त्र का अनावरण किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जैविक कीटरोधकों का उपयोग फसल प्रदर्शनों में करने एवं महिला समूहों को आर्थिक लाभ पहुंचाने से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में कृषि विभाग एवं संवर्गीय विभागों के द्वारा योजनांतर्गत क्रियान्वित गतिविधियों को प्रदर्शन लगाया गया। कृषि विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल में विभिन्न जैविक उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई थी। कृषि विभाग के स्टाल में विकासखंड चौकी के हितागुटा, पीपरखार आदि गांव के किसान ने जैविक चांवल एचएमटी, सीजी सुगंधित, देवभोग, दुबराज, विष्णुभोग आदि का विक्रय किया। आत्मा योजनांतर्गत गौठान ग्राम के महिला समूह द्वारा जैविक कीटरोधक का निर्माण किया गया है जिसका विक्रय प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर किया गया। इस दौरान नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, अग्नेयास्त्र, बीजामृत, वर्मी वॉस, वर्मी कम्पोस्ट आदि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। विकासखंड छुईखदान के वनाचंल ग्राम कोपरो के कृषक समूहों द्वारा कोदो चांवल, रागी चांवल, रागी का आटा एवं वनाचंल ग्राम ढोलपिट्टा के शहद संग्रहक समूह के आरूग शहद का प्रदर्शनी में विक्रय किया गया। विकासखंड छुरिया के ग्राम सोमाझिटिया के कृषक श्री खोमलाल देवांगन एवं कातलवाही डोंगरगढ़ के कृषक श्री जीवन जंघेल द्वारा जैविक चांवल, गेहूं, काला गेहूं, मोतीजीरा गेहूं, काली नमक चांवल, जैविक प्रोम, गोबर से निर्मित काउडंग पेन्ट, आर्गेनिक फास्टफेट आदि उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी किया गया। उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे के मार्गदर्शन में विभागीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!