मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर किसानों को दिया दीपावली का तोहफा
- जिले के 1 लाख 86 हजार 475 किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि की गई अंतरित
- किसानों के जीवन में आई समृद्धि और खुशहाली
राजनांदगांव 01 नवम्बर 2021। राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त की राशि आज जिले के 1 लाख 86 हजार 475 किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों को दीपावली का तोहफा दिया है। जिससे जिले किसानों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 371 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि किसानों को दी गई है। किसानों की यह दीवाली खास रहेगी। शासन की योजना के अंतर्गत पहले दो किश्त की राशि से किसानों को बहुत फायदा हुआ था। जिससे उन्होंने खेती-किसानी के उपकरण एवं सामग्री तथा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदा था। जिले में शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के परिणाम प्रभावी रहे हैं और इससे उनके जीवन में खुशहाली आई है।

Sub editor