IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पिछले 24 घंटों में 12,830 नये मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,59,272 है, जो पिछले 247 दिनों में सबसे कम है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.18 प्रतिशत) पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

xreporter news: 31 OCT 2021 by PIB Delhi
पिछले24 घंटों के दौरान टीके की 68,04,806 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 106.14 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,06,14,40,335 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,06,01,975 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,79,018
दूसरी खुराक 92,21,867
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,71,653
दूसरी खुराक 1,59,27,866
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 41,83,92,813
दूसरी खुराक 14,17,87,899
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,47,82,442
दूसरी खुराक 9,62,71,341
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,96,95,172
दूसरी खुराक 6,66,10,264
योग 1,06,14,40,335

पिछले24 घंटों में 14,667 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,55,842 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.20 प्रतिशत है।

पिछले लगातार 126 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,830 नये मामले सामने आये।

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,59,272 है, जो पिछले 247 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.46 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,35,142 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.83 करोड़ से अधिक (60,83,19,915) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत हैजो पिछले 37 दिनों में प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.13 प्रतिशत है। वह भी पिछले 27 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 62 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

error: Content is protected !!