छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – घर के बरामदे पर मकान बनाने के लिए खरीदी कर लाए सरिया से पांच क्विंटल सरिया को अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाइवे से लगे डोंगरगढ़ तिराहा के पास निवासी पुरन लाल सिन्हा पिता स्वर्गीय रतनलाल सिन्हा के घर के बरामदे में रखें सरिया से करीब पांच क्विंटल को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।
वहीं किसी की आहट होने से रखें पुरा लोहे की सरिया को नहीं ले जाया गया है। पीडी़त पुरन लाल सिन्हा ने बताया कि एक माह पुर्व ही मकान बनाने के लिए गिट्टी और लोहे की सरिया खरीदी कर लाया था जिसे घर के सामने बरामदे में गिट्टी के ऊपर रखा था बिती रात में करीब 1.30 से 2 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा एक बजे रात में बाथरूम के लिए उठा था तब सही सलामत था अज्ञात चोरों ने चलाकी से पहले बाहर जल रही लाइट को बंद किया है उसके बाद सरिया चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व छुरिया थाना क्षेत्र के झिथराटोला में 4/9/2021 की रात्रि धान चबूतरा निर्माण के लिए शिव मंदिर बरगद पेड़ के नीचे रखे 5 क्विंटल लोहे की सरिया को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाया गया था जिसकी झिथराटोला सरपंच के द्वारा छुरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। लेकिन अभी तक सरिया चोरी करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। वहीं चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में रानी तालाब के सरजू राम साहू की नवीन निर्माणाधीन मकान में लगे बोर पंप मशीन को 14 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने बोर मोटरपंप को चोरी कर लिया गया था जिसमें भी पुलिस के हाथ खाली है और शनिवार बीती रात डोंगरगढ़ तिराहे के पास मकान बनाने घर के बरामदे में रखें लोहे की सरिया चोरी का मामला सामने आया है फिलहाल प्रार्थी पूरनलाल सिन्हा की शिकायत पर चिचोला पुलिस जांच में जुटी है।
