IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – रामपुर में बिती रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर खातूटोला निवासी लोकेश निषाद पिता केवल राम निषाद उम्र 23 वर्ष ने अपने घर की कमरे में मेयार पर कमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शनिवार सुबह नहीं उठने पर आवाज लगाई पर अंदर कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने छप्पर में चढ़कर कवेलू हटाकर कमरे में देखा तो सब चकित रह गए और नजदीकी पुलिस चौकी चिचोला में घटना का सुचना दिया गया जिसके बाद मौके पर चिचोला पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बना लोकेश की शव पीएम के छुरिया सीएचसी भेजा गया है। मृतक लोकेश निषाद के द्वारा इस प्रकार की कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया वहीं मृतक के जेब से भी कुछ नहीं मिला है। युवक की इस कदम से परिजनों पर दुख का पहाड़ टुट गया है वहीं पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल चिचोला पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!