IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 104.82 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 74 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है

xreporter news: 29 OCT 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,33,392 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 108.82 करोड़ (1,04,82,00,966) के पार पहुंच गया। इसे 1,04,57,932 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,753
दूसरी खुराक 91,96,000
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,71,035
दूसरी खुराक 1,58,60,088
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 41,47,31,641
दूसरी खुराक 13,64,95,078
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,38,19,237
दूसरी खुराक 9,45,21,155
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,91,45,076
दूसरी खुराक 6,56,82,903
योग 1,04,82,00,966

पिछले24 घंटों में 13,198 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,27,632 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O1T9.jpg

लगातार 124 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IJNK.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 1,61,334 है, जो देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.47 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004473F.jpg देशमें जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,84,552 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 60.58 करोड़ से अधिक (60,58,85,769) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 25 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 60 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005SBUO.jpg

error: Content is protected !!