IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के रानीतालाब आंवराटोला में गांव से जंगल रास्ते पर रातभर दौड़ती हुई कारों को देखकर ग्रामीण दहशत में रात गुजारी है और स्कार्पियो को खड़ी देखकर आसपास हथियारों से लैस महाराष्ट्र की पुलिस को देख सब चकित रह गए थे। महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कर्नाटक क्षेत्र की ठेकेदार जो रायपुर में अपने कार्य क्षेत्र में मजदुरी भुगतान करने पहुंचे थे जहां से वापसी के दौरान अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और देवरी महाराष्ट्र के आगे घाट के पास रोककर कार सवार दो लोगों को वापस देवरी के पास सड़क किनारे जंगल में कपड़े उतार हाथ पैर बांध कर छोड़ दिया गया था ।

जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद वहां से गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पुलिस को सूचना दी। उनकी स्कार्पियो वाहन लेकर चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के रानीतालाब के जंगल रास्ते में छोड़ कर स्कार्पियो वाहन का स्टेपनी लेकर फरार हो गए जिसकी जानकारी लगने बाद चिचोला पुलिस और देवरी महाराष्ट्र की पुलिस स्कार्पियो वाहन के पास पहुंचे और फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के आने बाद जांच पड़ताल के बाद स्कार्पियो वाहन को देवरी पुलिस अपने साथ लेकर चलें गये बताया जा रहा कार सवारों से 35 हजार रुपए नगदी लेकर भागे है अज्ञात आरोपी।

You missed

error: Content is protected !!