IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम करमतरा में पति पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। डोमन लाल साहू उम्र 35 वर्ष का शव फंदे पर मिला है। वहीं पत्नी विजिया बाई साहू 27 साल व उसके बेटी काव्या और बेटा पीयूष का शव कुएं में मिला है। घटना मंगलवार शाम 5 बजे की बताई गई है। पुलिस जांच में जुटी है। गांव में मातम है।
लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना से पूरा गांव सदमा में है। एक घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। साहू परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करमतरा निवासी डोमनलाल साहू के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष की मंगलवार की शाम करीब 5 बजे घर के पास स्थित कुआ में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद सदमा में पिता डोमनलाल साहू ने अपने घर मेंं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को फांसी में झूले देख उसकी पत्नी विजिया ने डेढ़ वर्षीय अपनी पुत्री काव्या के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी। इस तरह एक घटना से पूरा परिवार तबाह हो गया। जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय पीयूष मंगलवार को खेलते-खेलते घर के पास स्थित कुआं में गिर गया। घटना में पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई और इसके बाद इसकी जानकारी पीयूष के पिता डोमन लाल को दी गई। पीयूष की मौत से सदमा में आए उसके पिता डोमनलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की कुआं में डूबने से मौत और फिर पति की आत्महत्या से दुखी डोमन की पत्नी विजिया बाई ने भी डेढ़ साल की बच्ची काव्या के साथ कुआं में छलांग लगा दी और घटना में मां व बेटी की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है। इस संदर्भ में लालबाग थाना प्रभारी शिवेन्द्र सिंह राजपूत ने घटना की पुष्टि की है।

error: Content is protected !!