IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 102.94 करोड़ के पार पहुंचा

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है

xreporter news: 26 OCT 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 64,75,733 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.94 करोड़ (1,02,94,01,119) के पार पहुंच गया। इसे 1,02,28,502 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,376
दूसरी खुराक 91,61,406
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,69,785
दूसरी खुराक 1,57,60,430
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 40,94,98,214
दूसरी खुराक 12,88,99,829
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 17,25,40,509
दूसरी खुराक 9,20,43,343
 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 10,83,99,191
दूसरी खुराक 6,43,50,036
योग 1,02,94,01,119

पिछले24 घंटों में 15,951 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,83,318 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C5KB.jpg

लगातार 121 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,428 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 238 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LY9H.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,63,816 है, जो 241 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.48 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 से न्यूनतम स्तर पर हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A7HP.jpg देशमें जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,31,826 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत में अब तक 60.19 करोड़ से अधिक (60,19,01,543) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.24 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। वह भी पिछले 22 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 57 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0055R71.jpg

**

error: Content is protected !!