IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (1,72,594) है, जो पिछले 235 दिन में सबसे कम आंकड़ा है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.23 प्रतिशत) पिछले एक महीने से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

xreporter news: 24 OCT 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 77,40,676 खुराकें दी गई हैं। भारत 100 करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.10 करोड़ (1,02,10,43,258) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,01,28,910 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,202
दूसरी खुराक 91,47,348
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,69,369
दूसरी खुराक 1,57,13,610
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 40,66,93,956
दूसरी खुराक 12,57,05,164
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,19,01,451
दूसरी खुराक 9,09,49,627
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,80,56,100
दूसरी खुराक 6,37,94,200
योग 1,02,10,43,258

पिछले24 घंटों में 16,479 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,48,605 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.17 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XF2U.jpg

पिछले लगातार 119 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 15,906 नये मामले सामने आये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F1JV.jpg
सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,72,594 है, जो 235 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004M2SF.jpg
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,40,158 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.97 करोड़ से अधिक (59,97,71,320) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.23 प्रतिशत है, जो पिछले 30 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 20 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 55 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005Y005.jpg

**********

error: Content is protected !!