IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मृतक के पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम पहुॅचाने में अब निगम में निःशुल्क स्वर्ग रथ उपलब्ध…

  • महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने की पूजा

राजनांदगांव 22 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा मृतक के पार्थिव शरीर को ससम्मान मुक्तिधाम पहुॅचाने एल्डरमेन निधि से 01 नग स्वर्ग रथ क्रय किया गया है। जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना किया गया। उक्त स्वर्ग रथ को आम नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध कराने टाका घर परिसर में रखा गया है।

स्वर्ग रथ के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिये शव फ्रीजर एवं स्वर्ग रथ उपलब्ध कराने वर्ष 2020-21 के बजट में क्रय करने का प्रावधान रखा गया था, जिसके तहत नगर निगम द्वारा फरवरी माह में 2 नग शव फ्रीजर क्रय किया गया और प्रक्रिया कर एल्डरमेन निधि से स्वर्ग रथ क्रय किया गया। जिसका आज पूजा अर्चना कर विधिवत नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध कराने टाका घर परिसर में रखा गया है। उन्होंने सभी नामांकित पार्षदों को इस पुनित कार्य के लिये अपनी निधि देने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि नगर में सामाजिक संस्था बढते कदम द्वारा 1 नग शव फ्रीजर एवं स्वर्ग रथ समान्य दर पर उपलब्ध कराया जाता है, एक नग होने के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पडता है। जिसे ध्यान में रखते हुये बजट में प्रावधान कर आम जनता के लिये महापौर निधि से 02 नग शव फ्रीजर क्रय किये जिसे मांग अनुसार लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता हैै और इसी कडी में आज से नागरिकों को मृतक के पार्थिव शरीर को ससम्मान मुक्तिधाम या कब्रस्तान लेजाने निःशुल्क स्वर्ग रथ उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे शासन से अनुमति लेकर एल्डरमेन निधि से क्रय किया गया है। उन्होने बताया कि जरूरतमद लोग टाका घर परिसर के मोटर प्रतिपालन विभाग में आकर सम्पर्क कर सकते है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कोरोना काल में कोरोना के अलावा समान्य मृत्यु भी बहुत हुई है, मृतक के पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम लेजाने कठिनाई आ रही थी क्योंकि उस समय लाकडाउन भी था जिसके कारण लोग आ जा नही रहे थे और शहर में स्वर्ग रथ की संख्या भी कम थी। जिसे ध्यान में रखते हुये बजट में प्रावधान कर स्वर्ग रथ क्रय किया गया, ताकि संस्कारधानी की जनता को अंत्येेष्ठी कार्य में परेशानी न हो।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदू, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार,राजा तिवारी,राजेश गुप्ता चम्पू,, वरिष्ठ सभापति श्री समद खान, पार्षदगण श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे, श्रीमती शकीला बैगम, श्रीमती पिंकी साहू, मनीष साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू, श्री महेश साहू, श्री विजय राय, श्री ऋषि शास्त्री, श्री संजय रजक, नामांकित पार्षदगण सर्वश्री एजाजुल रहमान,मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन,राजेन्द्र व्यास, प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा बंजारे, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति, पूर्व नामांकित पार्षद श्री नारायण यादव, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, मोटर प्रतिपालन विभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र साव उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!