5 महीने से अटका मजदूरों का वेतन मिला, सभापति राहुल टिकरिहा का जताया आभार
जिले के 64 मजदूरों के खाते में जारी की गई राशि
फ़ोटो: सभापति राहुल टिकरिहा का आभार जताते मजदूर
बेमेतरा: सरदा-लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र के मजदूरों का 5 महीने से अटका मजदूरी राशि जारी कर दी गई है। मजदूरी राशि नहीं मिलने से कोरोनाकॉल के दौरान मजदूरों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा था। कलेक्टर, डीएमओ सहित कई अधिकारियों से फरियाद लगाने के बावजूद मजदूरों को वेतन नहीं मिला था। जिसके चलते चक्काजाम का निर्णय लिया गया था।
जिसको लेकर मजदूरों ने 13 जुलाई को जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में बेरला मार्ग में सरदा हाईस्कूल के पास चक्काजाम कर दिया था।जिसके 3 घंटे तक चक्काजाम के चलते मार्ग बंद था। इस दौरान अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर सभी मजदूरों को वेतन देने का लिखित आश्वासन दिया था। तब कहीं जाकर मजदूरों ने हड़ताल खत्म किया था। जिले के कुल 64 मजदूरों के खाते में राशि जारी कर दी गई है। जिससे मजदूर खुश है। मजदूर यशवंत साहू ने बताया कि मजदूरो के खाते में राशि जारी कर दी गई हैं। जिससे अब सभी की आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाएगा। राशि जारी होने पर मजदूरो ने सभापति राहुल टिकरिया का आभार जताया।
जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिया ने दिया था समर्थन
भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति बेमेतरा राहुल योगराज टिकरिहा ने मजदूरों के समर्थन में उतरे थे। जहाँ चक्काजाम के दौरान जमकर नारेबाजी भी की थी। राहुल ने बताया कि धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारियों व मजदूरों के द्वारा मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत लगातार मिल रही रही थी। जिसको लेकर 13 जुलाई को मजदूर साथियों के साथ मिलकर चक्काजाम किया गया था। जिस पर जिला विपणन अधिकारी ने 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया था। मजदूरो का 5 महीने अटका वेतन गुरुवार को उनके खाते में जारी की गई। इससे अब मजदूरो को परेशानी नहीं होगी। आभार जताने वालो में गजेंद्र वर्मा, सालिक साहू, कुशल साहू, हमीद बैग, विनोद साहू, बोधन साहू, हुलास साहू, बलराम साहू, गोवर्धन साहू, चिमन साहू, रवि देवांगन, देवलाल देवांगन, गोविंद वर्मा, ईश्वर साहू, दिनेश्वर साहू, डामन देवांगन, वेदप्रकाश देवांगन, मन्नू साहू, हीरा साहू, लखन साहू, राजेश साहू, टहल यदु, गणेश निर्मल, महमूद खान, बरातू साहू, खड़ानंद साहू, उतरा साहू, मौजूद थे।
