IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों को 18 लाख 85 हजार 300 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के आपदा प्रभावितों को 18 लाख 85 हजार 300 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत छुरिया तहसील में सर्पदंश से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत आग से 3 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 85 हजार 300 रूपए तथा छुईखदान तहसील के अंतर्गत सर्पदंश से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं आग से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!