IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – बागनदी थाना क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक नियुक्ति को लेकर आज सभी 84 स्कूली बच्चों और पालकों ने मुंबई कोलकाता नेशनल हाईवे 06 को पूरी तरह चक्का जाम कर दिया था जिससे दोनों ओर नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बागनदी में विगत 10 वर्षों से एक ही शिक्षक पदस्थ है

जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जिसको लेकर पालकों ने गांव में बैठक कर शाला बहिष्कार करने ताला जड़ने में बाध्य होंगे। इसके बाद भी शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर पालको के द्वारा नेशनल हाईवे 06 में विद्यार्थियों सहित चक्का जाम करेंगे और इन सभी की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी का जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, एसडीएम में 11 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा गया था।

पर अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आज बागनदी पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों और पालकों ने नेशनल हाईवे 6 को सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बुरी तरह जाम कर दिया था जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है। वहीं महाराष्ट्र की ओर से मरीज लेकर आ रहीं एम्बुलेंस को रास्ता देकर छोड़ा गया। स्कुली बच्चों को सुबह 10 बजे से सड़क में बैठने के बाद भी कोई शिक्षा अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे थे। आज चक्का जाम होने पर तत्काल वैकल्पिक शिक्षक का व्यवस्था करने कहां गया तब जाकर बच्चों ने नेशनल हाईवे से हटे। वहीं जिला में बहुत ऐसे स्कूल है जहां शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं बच्चे जिसका उदाहरण हाल ही में कोठीटोला हाई स्कूल शाला में ताला लगाकर बाहर बैठे थे सभी छात्र-छात्राएं।

You missed

error: Content is protected !!