IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

डॉ. विनय मेश्राम को निगम में दी गयी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव 20 अक्टूबर। नगर निगम राजनांदगांव के आयुर्वेदीक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनय मेश्राम के आकस्मिक निधन पर नगर निगम के सभा गृह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहॉ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी,पार्षद श्री सिद्धार्थ डोंगरे, श्रीमती मधु बैद, श्री विजय राय, श्री अरूण देवांगन, श्री केवल साहू,पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, लेखा अधिकारी श्री यू.एस.वर्मा, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव द्वारा दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी।

महापौर श्रीमती देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री धेकता, नेता प्रतिपक्ष श्री यदु ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ. मेश्राम एक कर्मठ अधिकारी थे, इनके निधन से उनके परिवार सहित निगम परिवार की भी क्षती हुई है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं हैै। शोक सभा का संचालन उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने किया सभा मेें सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, सहित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!