IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल जी की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके गृह ग्राम सेम्हरादैहान ( पंचायत डुमरडीहकला) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर प्यारेलाल जी के पौत्र आशीष ठाकुर जी के साथ डोंगरगढ़ विधानसभा विधायक भुनेश्वर बघेल, क्षेत्र के लोकप्रिय जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर, कॉलेज के प्राचार्य आलोक मिश्रा और समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने मिलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल जी के द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

You missed

error: Content is protected !!